फिल्म ‘स्त्री-2’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Aug 2024 07:59 PM
फिल्म ‘स्त्री-2’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. फिल्म ‘स्त्री 2’ में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अहम किरदार निभाया है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा बनाई गई फिल्म ‘स्त्री-2’ 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है.

प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फिल्म ‘स्त्री 2’ की दुनिया भर में कमाई के नए आंकड़ों को साझा किया.
पोस्ट में लिखा गया है, ” फिल्म ‘स्त्री 2’ ने इतिहास में अब तक के सबसे शानदार और उच्चतम दूसरे शनिवार के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. अभी अपनी टिकटें बुक करें.” मैडॉक फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ‘स्त्री 2’ ने भारत में कुल 426 करोड़ रुपये और विदेश में कुल 78.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे अब तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 505 करोड़ रुपये हो गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu