हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद ज़ेफ़ के मारे जाने की पुष्टि हो गई है: इजराइल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Aug 2024 09:14 PM
हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद ज़ेफ़ के मारे जाने की पुष्टि हो गई है: इजराइल
ऑडियो सुनें

यरूशलम. इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मोहम्मद ज़ेफ़ जुलाई में गाजा में हुए एक हवाई हमले में मारा जा चुका है. इजराइल ने 13 जुलाई को ज़ेफ़ को निशाना बनाते हुए गाजा के खान यूनिस शहर के बाहरी इलाकों में हमले किए थे, लेकिन ज़ेफ़ की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई थी. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस समय कहा था कि हमले में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिनमें आसपास के तंबुओं में रह रहे विस्थापित लोग भी शामिल हैं.

इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के विश्लेषण के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि मोहम्मद ज़ेफ़ हमले में मारा जा चुका है. वर्ष 1990 में हमास की सैन्य शाखा कस्साम ब्रिगेड की स्थापना के समय से इसके सदस्य रहे जे.फ. ने दशकों तक इसका नेतृत्व किया. ज़ेफ़ के नेतृत्व में कस्साम ब्रिगेड ने इजराइल के खिलाफ दर्जनों आत्मघाती हमले किए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu