पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 09:10 PM
पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे. यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी. इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था.

पुलवामा के शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हमारी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलवामा के वीर शहीदों को नमन करता हूं. उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा. राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुरों का ऋणी रहेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu