वीडियो से पता चला कि इजराइली सेना ने बिना किसी उकसावे के तीन फलस्तीनियों पर गोलियां चलायीं, एक मरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 07:17 PM
वीडियो से पता चला कि इजराइली सेना ने बिना किसी उकसावे के तीन फलस्तीनियों पर गोलियां चलायीं, एक मरा
ऑडियो सुनें

बीट रीमा. पश्चिमी तट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा कि मध्यवर्ती क्षेत्र में एक चौराहे पर खड़े व्यक्ति पर अचानक गोली चला दी जाती है और वह गिर जाता है. उसकी मदद के लिए दो लोग दौड़ते हैं, उन पर भी गोलियां चलायी जाती हैं और उनमें 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो जाती है. थोड़ी ही देर बाद वहां एक इजराइली सैन्यजीप पहुंचती है.

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा इस वीडियो की समीक्षा एवं दो घायलों से की गयी बातचीत से सामने आया कि इजराइली सैनिकों ने उन तीन लोगों पर गोलियां चलायीं जो उनके लिए कोई खतरा नहीं थे. उनमें से एक घायल फलस्तीनी ने जब उठकर वहां से जाने की कोशिश की तब उस पर दोबारा गोली चला दी गयी. बीट रीमा गांव की पिछले सप्ताह की यह गोलीबारी उन श्रृंखलाबद्ध घटनाओं की एक नवीनतम कड़ी है जिनमें सैनिक बिना किसी उकसावे की गतिविधि के बिना गोलियां चलाते हुए नजर आते हैं. फलस्तीनियों का कहना है कि तीन महीने पहले इजराइल-फलस्तीन लड़ाई शुरू होने के बाद इस तरह की प्रवृति और गंभीर रूप ले रही है.

वैसे इजराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने ‘आतंकवाद निरोधक अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक बीट रामा में प्रवेश किया. उसने कहा कि सैनिकों ने संदिग्धों पर तब गोलियां चला दीं जब उन्होंने उनपर विस्फोटक और बम फेंके. वैसे एपी ने एक स्थानीय दुकान से जो वीडियो हासिल किया है, उसमें कोई विस्फोटक फेंकता नहीं दिख रहा है. इस फुटेज को देखने के बाद (इजराइली) सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने बताया कि इस फ्रेम के बाहर एक वस्तु के सामने रेंगता नजर आ रहा एक फलस्तीनी ‘मोलोटोव कोकटेल’ (एक प्रकार का बोतल बम) को फूंक रहा था, तब उसे गोली मारी गयी.

वीडियो में नजर आ रहा है कि पहली गोली रेंग रहे व्यक्ति को नहीं लगी बल्कि नादेर रिमावी नामक एक अन्य फलस्तीनी को लगी. नादेर ने बताया कि वह सामान कार्डबोर्ड के डिब्बे एवं रद्दी कागजों का ढेर था जिसे 17 वर्षीय ओसैद रिमावी ने इकट्ठा किया था और वह ठंड से बचने के लिए उन्हें जलाने की तैयारी कर रहा था. सोशल मीडिया पर इस गोलीबारी के अन्य वीडियो डाले गये है और एपी ने उनकी समीक्षा की जिससे लगता है कि अन्य वीडियो भी नादेर की बात को सही ठहरा रहे हैं कि ओसैद आग जलाने की तैयारी कर रहा था. संभव है कि अन्य कोणों से लिये गये वीडियो से यह सामने आए कि उस समय वास्तव में हुआ क्या था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu