यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी…वेबसाइट पर चेक करें नाम

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 Jan 2026 05:34 PM
यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी…वेबसाइट पर चेक करें नाम
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए।

6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया

दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है।

एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकेंगे

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकते हैं। एक अक्तूबर से जो एलिजेबल हो रहे हैं, वे फार्म भर सकते हैं। जिनका फॉर्म मिला है, उनकी मैपिंग नहीं है। उन्हीं को नोटिस दिया जाएगा। छह मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

वेबसाइट से सीधे अपना नाम देख सकते हैं

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आप वेबसाइट से सीधे अपना नाम देख सकते हैं। 27 अक्टूबर 2025 से प्रक्रिया शुरू हुई। 4 नवंबर से पहला चरण शुरू हुआ। उस वक्त 15 करोड़ 30 हजार 92 मतदाता थे। सभी का गणना प्रपत्र प्रिंट आउट लिया था। प्रपत्र घर-घर जाकर दिए गए।

पहले एक सप्ताह के लिए समय बढ़ाया गया। फिर 11 दिसंबर को गणना चरण समाप्त होना था। 2.97 लाख नाम हट रहे थे, इसके लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital