राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूल और कालेज में रहेगी छुट्टी: शिक्षामंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Jan 2024 04:13 PM
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूल और कालेज में रहेगी छुट्टी: शिक्षामंत्री
ऑडियो सुनें

रायपुर: 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में भगवान राम की ​मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उस दिन पूरे देश में उत्सव का माहौल रहेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को स्कूल कालेजों में छुट्टी को घोषणा की है।

बता दें कि इसके पहले बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को 22 जनवरी 2024 को छुट्टी की घोषणा करने का निर्देश दिया है। इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यूपी स्कूल की छुट्टी के बारे में किसी भी भ्रम या प्रश्न के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav