कर्नाटक में अभिनेता यश की तस्वीर वाला बैनर लगाते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत

गडग. कर्नाटक के गडग जिले में सोमवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश के जन्मदिन के अवसर पर उनकी तस्वीर वाला बैनर लगाते समय तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बिजली के खंभे पर बैनर लगाते समय नवीन गाजी (19), हनुमंता (21) और मुरली नदाविनमणि (20) बिजली के तार के संपर्क में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

ये तीनों लोग यश के प्रशंसक थे, जिनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है. इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और तीनों घायलों को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

Related Articles

Back to top button