कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 May 2023 04:37 PM
कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल
ऑडियो सुनें

मन्दसौर: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मनासा के थाना प्रभारी आर. सी. डांगी ने बताया कि घटना मनासा से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम रूपावास में सुबह लगभग पौने पांच बजे हुई।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त कार में सवार ये लोग महाकाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। डांगी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप पाटीदार (40), सुशीला पाटीदार (65) एवं जयन्ता (35) के रूप में की गई है। ये तीनों नीमच जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav