बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के बाबुल सुप्रियो जीते, माकपा दूसरे स्थान पर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 05:14 PM
बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के बाबुल सुप्रियो जीते, माकपा दूसरे स्थान पर
ऑडियो सुनें

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार साइरा शाह हलीम को 20,228 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की. सुप्रियो को 51,199 वोट मिले, जबकि हलीम को 30,971 वोट मिले. दिलचस्प यह है कि हलीम ने भारतीय जनता पार्टी की केया घोष को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें 13,220 वोट मिले. कांग्रेस के कमरुज्जमां चौधरी को 5,218 वोट मिले.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news