रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करने के लिए लेखिका जे. के. रोलिंग को जान से मारने की धमकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Aug 2022 06:44 PM
रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करने के लिए लेखिका जे. के. रोलिंग को जान से मारने की धमकी

ऑडियो सुनें

लंदन/लॉस एंजिलिस. लेखिका जे.के. रोलिंग को ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करने के लिए जान से मारने का धमकी मिली है. उल्लेखनीय है कि रुश्दी को ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ की रचना करने के बाद वर्षों तक इस्लामी चरमपंथियों से मौत की धमकियों का सामना करना पड़ा. उन्हें न्यूजर्सी के रहने वाले हादी मतार(24) नाम के युवक ने पश्चिमी न्यूयॉर्क राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को चाकू मार दिया.

रोलिंग ने 75 वर्षीय रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ”भयावह समाचार. बहुत परेशान महसूस कर रही हूं.” ट्विटर पर एक व्यक्ति ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘चिंता न करें अगला नंबर आपका है.” रोलिंग ने शनिवार को इस टिप्पणी का ‘स्क्रीनशॉट’ (तस्वीर) साझा किया और ‘ट्विटर सपोर्ट’ को टैग करते हुए इसका संज्ञान लेने का आग्रह किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu