युद्ध में हमास के उत्तरी गाजा के शीर्ष कमांडर की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 07:33 PM
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. हमास ने कहा है कि इजराइल के साथ युद्ध में उसका एक शीर्ष कमांडर मारा गया है. चरमपंथी समूह ने रविवार को अहमद अल-गंदौर की मौत की घोषणा की. इसने हालांकि यह नहीं बताया कि वह कब और कहां मारा गया. अल-गंदौर समूह की सशस्त्र शाखा का एक उच्च पदस्थ सदस्य और उत्तरी गाजा में हमास का शीर्ष कमांडर था. वाशिंगटन स्थित ‘काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट’ के अनुसार, 2002 तक उसे मारने के लिए इजराइल द्वारा किए गए कम से कम तीन प्रयासों में वह बच गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu