जम्मू-कश्मीर के बडगाम में दो प्राचीन कलाकृतियां मिलीं

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से भगवान विष्णु की 1200 साल पुरानी मूर्ति सहित दो प्राचीन कलाकृतियां मिली हैं. पुलिस ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के गुदसाथू गांव के निवासियों ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया कि जमीन की खुदाई के दौरान उन्हें कलाकृतियां मिली हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और प्रतिमाओं को अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया कि अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की टीम को प्रतिमाओं का परीक्षण करने के लिए पुलिस मुख्यालय बुलाया गया. प्रवक्ता ने बताया, परीक्षण के दौरान पता चला कि भगवान विष्णु की प्रतिमा करीब 1200 साल पुरानी (9वीं सदी की) है. उन्होंने बताया कि मूर्ति के तीन सिर, चार भुजाएं हैं, ऊपर के दायें हाथ में कमल है. उन्होंने बताया कि यह गांधार और मथुरा कला शैली का मिश्रित रूप है. उन्होंने बताया कि बडगाम के पुलिस अधीक्षक ताहिर सलीम खान ने दोनों प्रतिमाओं को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग को सौंप दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button