जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 May 2022 07:14 PM
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया. इन आतंकियों ने हाल में कश्मीर में घुसपैठ की थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा के बरार में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि छुपे हुए आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गयी और जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गये. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान कराई जा रही है.

इससे पहले दिन में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा था कि बरार में घेरे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं और लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं. इन्होंने हाल में कश्मीर में घुसपैठ की थी. ये आतंकी बुधवार को शांिलदर वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब हो गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu