ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 03 Jun 2025 03:59 PM
ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गौर-जमुहाई रोड पर हुई। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश ंिसह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमला यादव (50) व मोहित यादव (20) के रूप में हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि शालू (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार तीनों लोग काजीबाजार गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital