जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 09:07 PM
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध दो आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवतुल ंिहद के दो आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान फयाज कुमर और ओवैस खान के रूप में हुई जो कई आतंकवादी हमलों शामिल थे.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस ने अचानक हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया.’’ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कश्मीर, विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी अंसार गजवातुल ंिहद (एजीयूएच) से जुड़े थे. कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गए आतंकवादियों की पहचान फैयाज कुमार और ओवैस खान के रूप में हुई है, जो आतंकी संगठन एजीयूएच से जुड़े थे. वे 03-07-2022 को चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में पुलिस र्किमयों पर हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल थे.

चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में हमलें में एक पुलिस कर्मी फिरदौस डार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, दराशिकोह पार्क, बिजबेहरा में 12-08-2022 को हमले में एक पुलिस कर्मी कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वे 15 जून को पदशाही बाग में एक ग्रेनेड हमले में शामिल थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu