जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू/श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया तथा उनसे की गई पूछताछ के आधार पर दो राइफल एवं गोला-बारूद बरामद किए गए.

पुलिस ने आजमाबाद में शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने जलियां गांव स्थित शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से भारी मात्रा में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा बरामद किया है. सेना ने रविवार को यह जानकारी दी. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने रविवार तड़के उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा ज.लिे के कोटनाला क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान चीन में निर्मित एक पिस्तौल, पाकिस्तान निर्मित चार ‘अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’, चार चीनी हथगोले, एक स्नाइपर राइफल की मैगजीन, स्नाइपर के 26 राउंड, एक एके-47 की मैगजीन, एके-47 के 144 राउंड, एक बैग और चीनी भाषा में छपे पर्चे बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button