पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Jul 2022 05:49 PM
पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकवादी कैसर कोका था. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अवंतीपोरा इलाके के वांडकपोरा में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी करने और तलाशी अभियान चलाने के बाद शुरू हुई.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया गया. दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है. अमेरिका निर्मित एक राइफल (एम-4 कार्बाइन), एक पिस्तौल और सहित अन्य सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.’’ अधिकारी ने कहा कि कोका आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं में वांछित था.

By Yogesh Kumar Sahu