जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jan 2023 02:51 PM
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में सेना ने भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार शाम बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और व्यापक तलाशी अभियान अब भी जारी है.

उन्होंने कहा, ‘‘शाम करीब पौने आठ बजे (शनिवार), बालाकोट में सीमा पर लगी बाड़ के पास तैनात भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और फिर दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. इलाके की घेराबंदी की गई है और अभियान जारी है.’’  धिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल और एक शक्तिशाली आईईडी सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

राजौरी जिले में धंगरी गांव पर आतंकवादियों के हमला करने और सात आम नागरिकों की हत्या करने तथा 14 अन्य को घायल करने की घटना के महज एक सप्ताह बाद बालाकोट सेक्टर में यह सफल अभियान हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों ने शनिवार देर शाम बालाकोट सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि रविवार को दिन के उजाले में तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसमें दो आतंकवादियों के शव और हथियार एवं गोला-बारूद मिला.

जम्मू-कश्मीर : धंगरी आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हुई

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के धंगरी गांव में हुए आतंकवादी हमले में घायल एक और व्यक्ति ने रविवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. इससे इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि ंिप्रस शर्मा आंतकवादियों द्वारा एक जनवरी को धंगरी गांव में की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य घायलों के साथ जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थानांतरित किया गया था, जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई.

धंगरी में हुए आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनमें ंिप्रस शर्मा का बड़ा भाई दीपक कुमार भी शामिल था. आतंकवादियों की ओर से एक जनवरी को की गई गोलीबारी में जहां चार लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हुए थे. वहीं, अगली सुबह गांव में हुए एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई थी, जबकि नौ अन्य जख्मी हुए थे.
आतंकवादियों ने गोलीबारी के बाद धंगरी से भागने से पहले वहां आईईडी लगाई थी. हमले में शामिल आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu