जन्मदिन पर उपहार के तौर पर दिया गया ग्रेनेड फटने से यूक्रेन सेना के मेजर की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 09:40 PM
जन्मदिन पर उपहार के तौर पर दिया गया ग्रेनेड फटने से यूक्रेन सेना के मेजर की मौत
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के ‘कमांडर इन चीफ’ के एक सहयोगी को उपहार के तौर पर दिया गया ग्रेनेड फटने से उनकी मौत हो गई. गृह मंत्री ने यह जानकारी दी. गृह मंत्री इहोर क्लाइमेंको ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि सोमवार को हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में मेजर एच. चस्तियाकोव की मौत हो गई जबकि उनका 13 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

क्लाइमेंको ने बताया कि कमांडर इन चीफ जनरल वलेरी जालूजिनयी के शीर्ष सहयोगी और करीबी मित्र चस्तियाकोव के 39वें जन्मदिन पर उनके एक साथी ने उन्हें उपहार के तौर पर छह नए ग्रेनेड दिए थे. उन्होंने कहा कि चस्तियाकोव घर में अपने परिवार को ग्रेनेड दिखा रहे थे तभी उनके बेटे ने एक ग्रेनेड लिया और उसमें लगे छल्ले को घुमाने लगा. गृह मंत्री ने कहा, ह्लचस्तियाकोव ने बेटे से ग्रेनेड लिया और छल्ला खींच दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया. ह्व पुलिस कीव क्षेत्र के चैकी गांव में हुई इस घटना की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu