केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 17 Jul 2025 02:49 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे
ऑडियो सुनें

जयपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को सहकारिता एवं रोजगार महोत्सव में भाग लेने के लिए जयपुर के निकट दादिया पहुंचे। इससे पहले शाह जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। शाह ने दादिया गांव पहुंचकर सहकारी उत्पादों की एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

शाह ने आॅनलाइन माध्यम से 24 खाद्यान्न भंडारण गोदामों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेता उपस्थित रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital