अमेरिकी सेना ने लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइलों को नाकाम किया, हुती बंदूधारियों को भी मार गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Dec 2023 08:43 PM
अमेरिकी सेना ने लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइलों को नाकाम किया, हुती बंदूधारियों को भी मार गिराया
ऑडियो सुनें

बेरूत. अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा कि उसने लाल सागर में यमन के हुती विद्रोहियों द्वारा एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर दागी गई दो पोत-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया. अमेरिकी मध्य कमान ने बताया कि मिसाइल दागने के कुछ घंटों के बाद ही चार नौकाओं पर सवार हथियारबंद हमलावर ने उसी जहाज को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उसके द्वारा की गई गोलीबारी में कई बंदूकधारी मारे गए. कमान के मुताबिक इस घटना में पोत सवार किसी को नुकसान नहीं हुआ.

मध्य कमान ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर के ध्वज वाले मा हमले से पहले शनिवार रात को भी दक्षिणी लाल सागर पार करते समय वे एक मिसाइल की चपेट में आ गए थे और उन्होंने सहायता का अनुरोध किया था. बयान के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के पोत यूएसएस ग्रेवली और यूएसएस लैबून ने अनुरोध पर कार्रवाई की. डेनमार्क के स्वामित्व वाला जहाज कथित तौर पर समुद्र में चलने योग्य था और किसी को चोट नहीं आई थी.

मध्य कमान के तहत, ”19 नवंबर के बाद से अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी पर हुती विद्रोहियों द्वारा किया गया यह 23वां अवैध हमला है.” एक अन्य बयान में मध्य कमान ने कहा कि उसी जहाज ने ‘ ईरान सर्मिथत हुती विद्रोहियों की चार छोटी नौकाओं द्वारा दूसरे हमले के बारे में आपात संदेश दिया.

मध्य कमान ने कहा, ”हमलावरों ने महज 20 मीटर (लगभग 65 फीट) की दूरी से ‘मेर्स्क हांग्जो जहाज पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की” मध्य कमान ने कहा कि जहाज पर तैनात सुराक्षार्किमयों ने जवाबी कार्रवाई की. यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर और ग्रेवली विमान वाहक पोत पर तैनात हेलीकॉप्टर ने आपात संदेश पर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को मौखिक चेतावनी दी लेकिन नौकाओं पर सवार होकर आए हमलावरों ने हेलीकॉप्टर पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

बयान में कहा गया,”अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर से सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिससे चार में से तीन नावें डूब गईं और चालक दल के सदस्य मारे गए जबकि चौथी नाव में सवार घटनास्थल से नौका सहित भाग गए.” ईरान सर्मिथत हुती ने लाल सागर में जहाजों पर हमले की जिम्मेदारी ली है. उसका कहना है कि वह इजराइल से जुड़े या इजराइली बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu