जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे उत्तम सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 09:25 PM
जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे उत्तम सिंह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रतिभाशाली फॉरवर्ड उत्तम सिंह पांच से 16 दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरूष जूनियर विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे. मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारत को पूल सी में कनाडा, दक्षिण कोरिया और स्पेन के साथ रखा गया है . भारत को पांच दिसंबर को कोरिया से पहला मैच खेलना है . भारतीय टीम सात दिसंबर को स्पेन से और नौ दिसंबर को कनाडा से खेलेगी .

भारत पिछली बार टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा था और कोच सी आर कुमार ने कहा है कि इस बार उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है .
उन्होंने कहा ,” हमारे पास मजबूत टीम है . हम 2016 जूनियर विश्व कप विजेता टीम से प्रेरणा लेंगे . हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जो भुवनेश्वर में पिछला जूनियर विश्व कप खेल चुके हैं . वे नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे और साथी खिलाड़ियों के मेंटोर होंगे . हमारा लक्ष्य जूनियर विश्व कप जीतना है और हम इसके लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे .” पूल ए में गत चैम्पियन अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, चिली और मलेशिया है जबकि पूल बी में मिस्र , फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका हैं . पूल डी में बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं .

भारतीय टीम :
गोलकीपर : मोहित एचएस, रणविजय सिंह यादव डिफेंडर : शारदानंद तिवारी , अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, आमिर अली मिडफील्डर : विष्णुकांत सिंह, पूवन्ना सीबी, राजिंदर सिंह,अमनदीप, आदित्य सिंह फॉरवर्ड : उत्तम सिंह (कप्तान), आदित्य लालागे, अराइजीत सिंह हुंडल, सौरभ आनंद कुशवाहा, सुदीप चिरमाको, बॉबी सिंह धामी .
रिजर्व : सुखविंदर, सुनीत लाकड़ा .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu