वी प्रणव भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर बने

चेन्नई. शतरंज खिलाड़ी वी प्रणव रोमानिया में एक टूर्नामेंट जीतकर रविवार को भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर बन गए. चेन्नई के 15 वर्ष के प्रणव ने रोमानिया के बाइया मारे में लिम्पेडिया ओपन जीतकर अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर लिया. उन्होंने नौ दौर में सात अंक लेकर ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया.

उन्होंने कहा ,‘‘ यह शानदार अहसास है . इससे मेरा आत्मविश्वास बढेगा और आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा .’’ प्रणव तमिलनाडु के 27वें ग्रैंडमास्टर हैं . उनसे पहले विश्वनाथन आनंद, डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा भी इसी राज्य से ग्रैंडमास्टर बने हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button