‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 28 Aug 2025 04:01 PM
‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

पूर्वी चंपारण: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को एक ‘तीर्थ यात्रा’ करार दिया और दावा किया कि बिहार के लोग ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देंगे और फिर देश के दूसरे राज्य भी उन्हें सजा देंगे।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी बताया कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन एक सितंबर को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ से होगा।

पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, इस यात्रा का समापन गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ से होना था।
खेड़ा ने कहा, ‘‘वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में एक सितंबर, 2025 को एक विशाल पैदल मार्च के साथ होगा। यह मार्च सुबह 11 बजे गांधी मैदान की गांधी प्रतिमा से शुरू होकर आंबेडकर जी की प्रतिमा पर समाप्त होगा। यह समापन ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक ऐसे आंदोलन का आरंभ होगा, जो पूरे देश में फैल चुका है।’’

उन्होंने यात्रा के असर का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैं इसे तीर्थ यात्रा मानता हूं क्योंकि एक पावन कार्य है कि वोट को चोरी से बचाने लिए महागठबंधन के मेहनत कर रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का हवाला दिया और कहा कि ‘वोट चोरी’ अब नहीं चलेगी और ‘वोट चोरी’ की सबसे पहले सजा बिहार देगा।

खेड़ा का कहना था, ‘‘बिहार जो सजा देने वाला है, वो सजा पूरा ंिहदुस्तान देने वाला है।’’ राष्ट्रीय जनता दल के सांसद संजय यादव ने कहा, ‘‘बिहार के युवा रेलवे और सेना में नौकरी पाते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सारी नौकरियों पर ताला मार दिया।

बिहार आज भाजपा-जद(यू) से 20 साल का हिसाब मांग रहा है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब को सताया जा रहा है। ंिजदा लोगों को मुर्दा बताया जा रहा है। कुत्ता, बिल्ली, (डोनाल्ड) ट्रंप का प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। राजग की महाभ्रष्ट सरकार बिहार को सिर्फ कष्ट ही दे रही है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital