गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध ”कई माह और” चलेगा: नेतन्याहू

मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए

गाजा पट्टी/दीर अल-बलाह. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल का युद्ध ”अभी कई महीनों तक जारी रहेगा”. नेतन्याहू की इस घोषणा के साथ ही उन्होंने एक प्रकार से संकेत दिया कि वह युद्ध के कारण आम नागरिकों की मौत के बढ़ते आंकड़ों, खाद्य सामग्री की घोर कमी और बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापन के बीच युद्धविराम की अंतरराष्ट्रीय मांग को नहीं मानेंगे.

इजराइली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को निरंतर समर्थन देने के लिए उसका आभार व्यक्त किया. बाइडन प्रशासन ने इस महीने दूसरी बार इजराइल को आपात हालात में हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर भी रोक लगाई जिसमें तत्काल युद्ध विराम की मांग की गई थी.

इजराइल का कहना है कि इस वक्त युद्ध समाप्त करना एक प्रकार से हमास की जीत होगी. वहीं बाइडन प्रशासन का भी यही मानना है हालांकि उसने इजराइल से ऐसे कदम उठाने का लगातार आग्रह किया है जिससे फलस्तीनी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे.
नेतन्याहू ने शनिवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा,” जैसा की चीफ ऑफ स्टाफ ने इस सप्ताह कहा था कि युद्ध अभी कई माह चलेगा. मेरी नीति स्पष्ट है. हम तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक हमें युद्ध के इच्छित परिणाम हासिल नहीं हो जाएं. इसमें पहला और सबसे जरूरी है हमास का सफाया और सभी बंधकों की रिहाई.”

गाजा में हमास के कब्जे में अब भी 120 से अधिक बंधक हैं. हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला करके 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था हालांकि बाद में एक समझौते के तहत हमास ने बड़ी संख्या में बंधकों को रिहा किया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में बंद फलस्तीन के लोगों को आजाद किया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा में शनिवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 21,672 हो गई है, जबकि इसी अवधि के दौरान 56,165 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 165 लोगों की मौत हो गई.

मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए

मध्य गाजा में इजराइल द्वारा रविवार को किये गए हमलों में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए. यह जानकारी अस्पताल प्राधिकारियों ने दी. इजराइल की सेना ने गाजा के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया. यह हमला ऐसे समय किया गया जब देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिन पहले ही कहा था कि युद्ध “कई और महीनों” तक जारी रहेगा.

सेना ने कहा कि इजराइली सेना गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर, खान यूनिस में कार्रवाई कर रही है. निवासियों ने छोटे क्षेत्र के मध्य भाग में हमलों की सूचना दी. युद्ध ने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका उत्पन्न कर दी है. अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा एक कंटेनर जहाज की ओर दागी गई दो जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि कुछ घंटे बाद, चार नावों ने उसी जहाज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने गोलीबारी की, जिसमें चालक दल के कई सशस्त्र सदस्य मारे गए. इजराइली अधिकारियों के अनुसार, इजराइल का कहना है कि वह गाजा में हमास की शासन और सैन्य क्षमताओं को नष्ट करना चाहता है, जहां से हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था.

हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के अभूतपूर्व हवाई और जमीनी हमले में अब तक 21,600 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 55,000 से अधिक अन्य घायल हुए. प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, मध्य गाजा के ज़्वेदा क्षेत्र में, एक इजराइली हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. शवों को सफेद प्लास्टिक में लपेटकर एक अस्पताल के सामने रखा गया था.

हुसैन सियाम के रिश्तेदार मृतकों में शामिल थे. हुसैन ने कहा, ”इजराइली युद्धक विमानों ने पूरे परिवार पर बमबारी की.” इजराइली सेना ने कहा कि वह खान यूनिस में आतंकवादियों से जूझ रही है, जहां इजराइल का मानना ??है कि हमास नेता छिपे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button