हम ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जल्द से जल्द रोकने का प्रयास करेंगे: दीप्ति शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jan 2024 09:53 PM
हम ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जल्द से जल्द रोकने का प्रयास करेंगे: दीप्ति शर्मा
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय महिला टीम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 16 साल से ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर नहीं हरा पाई है लेकिन ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम अपने इस प्रतिद्वंद्वी के विजय अभियान पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत ने घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया से लगातार नौ वनडे मैच गंवाए हैं जिनमें वर्तमान श्रृंखला के पहले दो मैच भी शामिल है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में आखिरी बार अपने मैदान पर 23 फरवरी 2007 को चेन्नई में हराया था.

दीप्ति ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा,”जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन एक टीम के रूप में हमने काफी सुधार किया है फिर चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. हम जल्द से जल्द उनका विजय अभियान थामने का प्रयास करेंगे.” उन्होंने कहा,”हमारी टीम में बहुत सुधार हुआ है. इससे पहले जब भी हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते थे तो मैच इतने करीबी नहीं होते थे. पिछले मैच में यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा कि हम मैच को आखिर तक ले गए.” दीप्ति ने कहा कि टीम पिछले मैच के सकारात्मक पहलुओं के साथ अगले मैच में उतरेगी. उन्होंने कहा,”हमने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. स्पिनर और तेज गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारियां निभाई.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu