Kolkata Case: CBI ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज की FIR; वैज्ञानिकों ने निकाला विरोध मार्च

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 24 Aug 2024 07:02 PM
Kolkata Case: CBI ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज की FIR; वैज्ञानिकों ने निकाला विरोध मार्च
ऑडियो सुनें

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज-अस्पताल का मामला लगातार सुर्खियों में है। 31 वर्षीय डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच के अलावा केंद्रीय एजेंसी अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच भी कर रही है। ताजा घटनाक्रम में सीबीआई अधिकारियों और वकील ने पश्चिम बंगाल के अलीपुर की निचली अदालत में भ्रष्टाचार मामले की एफआईआर की प्रति जमा की।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जमा प्राथमिकी के मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर आरोप लगे हैं। सीजेएम की कोर्ट में एफआईआर की प्रति कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर जमा की गई है।

कोलकाता: सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
कलकत्ता उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश की पीठ के आदेश के बाद सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआईटी ने आज सुबह निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई कार्यालय जाकर सभी दस्तावेज सौंपे। दस्तावेज मिलने के बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई ने आज की प्राथमिकी की प्रति अलीपुर सीजेएम कर्ट में जमा की है।

कोलकाता: डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने निकाला विरोध मार्च
डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इसी तरह, वैज्ञानिकों ने भी इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों समूहों ने न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और पीड़ित परिवार के साथ साथ एकजुटता जताई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news