रेलवे स्टेशन पर स्­टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 18 May 2026 03:40 PM
रेलवे स्टेशन पर स्­टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर एक स्टील के बक्से से एक महिला का सिर-कटा शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार को 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में नियमित जांच के दौरान स्टील का एक बक्सा और एक बैग मिला, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इसकी सूचना दी।

मिश्रा ने कहा, ”जब बक्सा खोला गया, तो उसमें सिर-कटा एक शव मिला, जबकि कटे हुए हाथ और पैर बैग में रखे गये थे। यह शव एक महिला का था, जिसकी अनुमानित उम्र 25-30 साल होगी।” उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मिश्रा ने कहा कि मृतका की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चारबाग स्थित जीआरपी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और घटना की विस्तृत जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav