तमिलनाडु में द्रमुक शासन में महिलाएं और लड़कियां ‘असुरक्षित’: पलानीस्वामी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Jul 2025 08:05 PM
तमिलनाडु में द्रमुक शासन में महिलाएं और लड़कियां ‘असुरक्षित’: पलानीस्वामी
ऑडियो सुनें

नागपट्टिनम. अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ बढ.ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की, साथ ही दावा किया कि राज्य में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं. अन्नाद्रमुक महासचिव ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. उन्होंने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए सत्तारूढ. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना की.

‘लोगों की रक्षा और तमिलनाडु को मुक्ति’ राज्यव्यापी अभियान के तहत यहां शनिवार को एक रैली में पलानीस्वामी ने कहा, ”गुम्मडीपूंडी में 10 साल की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका. द्रमुक शासनकाल में लड़कियां, महिलाएं और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है.” पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा, ”क्या आप ऐसी सरकार को आगे भी सत्ता में लाना चाहेंगे?” इस बीच भीड़ ने जवाब दिया – ‘नहीं’.

पलानीस्वामी ने कहा कि लोगों का वर्तमान द्रमुक शासन से सभी मोर्चों पर ‘मोहभंग’ हो चुका हैं और इस बार द्रमुक के खिलाफ ‘लोग एक और सत्याग्रह के लिए तैयार हैं. ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मताधिकार के बल पर उस पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सके.” इससे पहले पलानीस्वामी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वेलंकन्नी चर्च के नाम से मशहूर ‘बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ हेल्थ’ का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रार्थना की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu