नयी दिल्ली. शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. प्रज्ञानानंदा ने हाल में फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज 7, एलकेएम में बहुत विशेष मेहमान आए. आपके साथ आपके परिवार से भी मिलकर खुशी हुई आर प्रज्ञानानंदा. आप जुनून और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपका उदाहरण दिखाता है कि भारत के युवा किसी भी क्षेत्र में कैसे जीत सकते हैं. आप पर गर्व है.” प्रज्ञानानंदा ने इससे पहले ‘एक्स’ पर कहा था, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मिलना बहुत सम्मान की बात है! मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद सर.”
शतरंज की युवा सनसनी प्रज्ञानानंदा ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 09:30 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO करंट लगने से ऑपरेटर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों से इंजिनियर को पीटा, एफआईआर दर्ज
- 2 AISHWARYA RAI : 53 की उम्र में भी हैं ब्यूटी क्वीन, मना रही हैं जन्मदिन, देखिए बेहद हिट हुआ उनका आइटम सांग
- 3 बेटे की सजा पिता को : बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, पिता को 3 महीने और बेटे को 5 साल की जेल
- 4 PET EXAM पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, सैनेटरी पैड में छिपाकर लाया था डिवाइस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu