वाईआरएफ ने फिल्म ‘मर्दानी-3’ का किया ऐलान

नयी दिल्ली. निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने फिल्म ‘मर्दानी’ के तीसरे संस्करण की बृहस्पतिवार को घोषणा की. इसमें भी अभिनेत्री रानी मुखर्जी पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी. निर्माण कंपनी ने फिल्म ‘मर्दानी’ के 10 साल पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार को इसके तीसरे संस्करण की घोषणा की. वाईआरएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ” ‘मर्दानी’ के 10 साल पूरे हो गए और अगला संस्करण आने वाला है…” फिल्म ‘मर्दानी’ 22 अगस्त 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी सफलता के बाद फिल्म ‘मर्दानी 2’ बनाई गई जो 2019 में रिलीज हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button