पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला, 34 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Jul 2025 10:11 PM
पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला, 34 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

गोमा. इस्लामिक स्टेट सर्मिथत विद्रोहियों द्वारा पूर्वी कांगो में एक कैथोलिक चर्च पर किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ.कर 34 हो गई है. नागरिक संस्था के एक नेता ने यह जानकारी दी. इतुरी प्रांत के कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ”शव अभी भी घटनास्थल पर हैं, और स्वयंसेवी उन्हें सामूहिक कब्र में दफनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे हम कैथोलिक चर्च के परिसर में तैयार कर रहे हैं.” इससे पहले निकटवर्ती गांव मचोंगानी पर हुए हमले में कम से कम पांच अन्य लोग मारे गए थे.

यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे किया गया. ऐसा माना जाता है कि दोनों हमले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एडीएफ) के सदस्यों द्वारा किए गए हैं. कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है. स्थानीय मीडिया की खबरों में मृतकों की संख्या 40 से अधिक बताई गई है.

इतुरी में डीआरसी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने चर्च पर हमले में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की. एडीएफ एक विद्रोही समूह है, जिसका इस्लामिक स्टेट से संबंध है. यह युगांडा और कांगो के बीच सीमा क्षेत्र में सक्रिय है, तथा नियमित रूप से नागरिक आबादी के खिलाफ हमले करता रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu