‘टाइटैनिक’ की रिलीज के बाद मिली लोकप्रियता ‘बहुत खराब’ थी :केट विंसलेट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 08:28 PM
‘टाइटैनिक’ की रिलीज के बाद मिली लोकप्रियता ‘बहुत खराब’ थी :केट विंसलेट
ऑडियो सुनें

लंदन. ऑस्कर विजेता केट विंसलेट का कहना है कि ‘टाइटैनिक’ फिल्म की वैश्विक सफलता के बाद उन्होंने छोटी फिल्मों में काम करने का निर्णय इसलिए लिया था क्योंकि मशहूर होने के बाद उनका जीवन काफी अप्रिय हो गया था. अभिनेत्री विंसलेट(48) को 1997 में जेम्स कैमरून की रोमांटिक-ट्रेजेडी के रिलीज होने के बाद खुद पर मीडिया के दबाव और उनकी फिगर को लेकर हुई चर्चाओं से निपटने में काफी मुश्किलें आई थीं.

अभिनेत्री ने पोर्टर मैगजीन से कहा,”मुझे ऐसा महसूस होने लगा था कि जैसे मुझे स्वयं को एक खास तरीके से ही पेश करना है और उस समय मीडिया का दखल बहुत महत्वपूर्ण था जिससे मुझे जीवन काफी अप्रिय लगने लगा था.” उन्होंने कहा,”पत्रकार हमेशा सवाल करते थे कि टाइटैनिक के बाद आप कुछ भी कर सकती थीं लेकिन आपने यह छोटी-छोटी चीजें करना क्यों चुना. हां, आप कुछ भी दांव पर लगा सकते हैं और मैंने भी ऐसा ही किया लेकिन मशहूर होना भयानक था.” विंसलेट ने कहा कि अप्रिय पहलुओं के बावजूद यह कोई बोझ नहीं है.

यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्री ने ‘टाइटैनिक’ के बाद अपनी लोकप्रियता के बारे में बात की है. इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो भी थे. उन्होंने 2021 में भी टाइटैनिक की सफलता से जीवन में आए बदलावों पर बयान दिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि ब्रिटिश मीडिया ने उन्हें परेशान किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu