मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना प्राथमिकता: नड्डा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 03:55 PM
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना प्राथमिकता: नड्डा

ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी, संगठन को मजबूत करने और केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.
नड्डा यहां भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. इसके साथ ही नड्डा ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने कुशासन से वीरों की इस भूमि को बदनाम किया है.

By www.navabharat.news