महाराष्ट्र विस अध्यक्ष ने सरकार से की अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी’ करने की अपील

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 08:25 PM
महाराष्ट्र विस अध्यक्ष ने सरकार से की अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी’ करने की अपील
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्य सरकार से अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी’ करने की अपील की है. नार्वेकर ने यह कदम मयनाक भंडारी की याद में उठाने की अपील जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. मुंबई के निकट स्थित तटीय शहर अलीबाग एक पर्यटक क्षेत्र है. दरअसल अखिल भारतीय भंडारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में नार्वेकर से मुलाकात की थी और नाम परिवर्तन का अनुरोध किया था.

विधानसभा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कहा कि मराठा योद्धा शिवाजी के शासन में विदेशी आक्रांताओं को रोकने के लिए तटीय सुरक्षा एवं तटीय युद्ध अभियान अहम थे. नार्वेकर ने अपने पत्र में कहा, ”शिवाजी महाराज ने मजबूत नौसैन्य बल की आधारशिला रखी और मयनाक भंडारी ने कोंकण से उसका नेतृत्व किया. कड़े संघर्ष और मयनाक भंडारी की बहादुरी के कारण अंग्रेजों को अलीबाग में खंडेरी-उंडेरी बंदरगाह के किले से पीछे हटना पड़ा. उन्होंने कहा कि भंडारी की एक प्रतिमा भी अलीबाग में लगाई जानी चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu