पटना. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि यदि उन्हें लगता है कि सीबीआई उनके अभिभावकों लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ गलत काम कर रही है तो वह ‘‘सबूत के साथ’’ अदालत का रुख कर सकते हैं.केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा तेजस्वी यादव के माता-पिता के दिल्ली और पटना स्थित आवासों पर छापेमारी किये जाने के एक दिन बाद, भाजपा ने यादव को यह याद दिलाने की कोशिश भी की कि प्रसाद की कानूनी मुश्किलें केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग शासन के दौरान शुरू हुई थी. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लंदन में हैं. उन्होंने अपने माता-पिता के नये मामले में फंसने के बारे में जानकारी होने के बाद ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त किया.
लालू-राबड़ी के खिलाफ कार्रवाई: तेजस्वी को लगता है सीबीआई ने गलत किया, तो वह अदालत जा सकते हैं:भाजपा
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 May 2022 07:29 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शेयर मार्केट : म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में बदली रणनीति! इन शेयरों को जमकर खरीदा, इनसे घटाई हिस्सेदारी
- 2 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन, मरीजों को नई MRP का लाभ देना अनिवार्य, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई, राज्य सरकार ने दिया आदेश
- 3 SECL प्रबंधन की वादाखिलाफी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दीपका खदान में ओबी खनन कार्य बंद कराया
- 4 VIDEO पीएम मोदी ने तिरंगे को जमीन से उठाकर जेब में डाला तो ट्रम्प बोले- सेव इट, मोदी बोले- यह सम्मानीय है
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: