
मुंबई. पश्मीना रोशन, जिबरान खान, रोहित सुरेश सराफ और नैला ग्रेवाल अभिनीत ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ अब 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म पहले 28 जून को रिलीज होने वाली थी. यह 2003 में आई शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल है. अभिनेता सराफ (27) ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया. पोस्टर में फिल्म के रिलीज होने की तारीख 21 जून 2024 बताई गई है. निपुण अविनाश धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी.



