अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ अब स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jun 2024 08:29 PM
अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ अब स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में अब निर्धारित तारीख से लगभग एक महीने पहले आ जाएगी और निर्माताओं ने फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म निर्माता टी-सीरीज ने बुधवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज की नई तारीख साझा की.

यह ‘कॉमेडी-ड्रामा’ फिल्म पहले 6 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी| टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”इस स्वतंत्रता दिवस पर हंसी, ड्रामा और ढेर सारी मस्ती की दुनिया में कदम रखिए! 15 अगस्त, 2024 को अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए. फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में आएगी.

इसके निर्देशक व लेखक मुदस्सर अजीज हैं. इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एम्मी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल भी काम कर रहे हैं. ‘खेल खेल में’ का मुकाबला 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो अन्य बड़ी फिल्मों जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu