पेरिस डायमंड लीग : अविनाश साबले ने अपना राष्ट्रीय स्टीपलचेस रिकॉर्ड  तोड़ा, जेना आठवें स्थान पर रहे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jul 2024 10:44 PM
पेरिस डायमंड लीग : अविनाश साबले ने अपना राष्ट्रीय स्टीपलचेस रिकॉर्ड  तोड़ा, जेना आठवें स्थान पर रहे
ऑडियो सुनें

पेरिस. अविनाश साबले ने रविवार को यहां पेरिस में डायमंड लीग प्रतियोगिता में आठ मिनट 9.91 सेकेंड का समय निकालकर छठे स्थान पर रहकर 3000 मीटर स्टीपलचेस में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर दिखाया कि वह पेरिस ओलंपिक से पहले से पहली सही समय पर लय में आ रहे हैं.

29 वर्षीय साबले ने 8:11.20 सेकेंड का अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने 2022 में बनाया था. इस तरह उन्होंने डेढ. सेकेंड से बेहतर समय निकाला. इथियोपिया के अब्राहम सिमे 8:02.36 के समय से कीनिया के अमोस सेरेम ((8:02.36) से ‘फोटो फिनिश’ में पहले स्थान रहे. कीनिया के अब्राहम किबिवोट 8:06.70 के समय से तीसरे स्थान पर रहे.

साबले ने दो साल पहले र्बिमंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और वह इसे तोड़ने में सफल रहे. यह उनका 10वां राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन रहा. वहीं पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में ओलंपिक दल के सदस्य किशोर जेना का संघर्ष जारी रहा और वह 78.10 मीटर के प्रयास से आठवें स्थान पर रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87.54 मीटर है और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 80.84 मीटर है.

पिछले साल एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले जेना का इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 76.31 मीटर और फेडरेशन कप में 75.49 मीटर का थ्रो लगाया था. मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा में जांघ की समस्या के कारण इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने का फैसला किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu