अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़े शिखर धवन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Aug 2024 08:05 PM
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़े शिखर धवन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) से जुड़ गए. इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. वह अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से इतर अन्य टी20 लीग में खेल सकते हैं.

धवन ने यहां जारी बयान में कहा,”मैं अब भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं. हालांकि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं लेकिन क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और रहेगा.” उन्होंने कहा,” मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम सब साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे.” धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 12,286 रन बनाए. लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर में खेली जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu