मोदी सरकार ने ‘टैक्स टेररिज्म’ से मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 08:18 PM
मोदी सरकार ने ‘टैक्स टेररिज्म’ से मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर ”टैक्स टेररिज्म” के माध्यम से मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ”मित्रों” की संपत्ति बचाने एवं बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह इस आतंक और अन्याय के विरुद्ध सभी मेहनतकश एवं ईमानदार भारतीय नागरिकों के साथ खड़े हैं.

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर पोस्ट किया, ” ‘टैक्स टेररिज्म’ भाजपा राज का एक खतरनाक चेहरा है. यही सच्चाई है. आज हिंदुस्तान में ‘टैक्स टारगेट’ का भार पूरी तरह से मध्यम वर्ग की आमदनी पर डाल दिया गया है.” उन्होंने दावा किया कि मध्यम वर्ग के वेतन में वर्षों कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन आयकर में बेतहाशा वृद्धि हो रही है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ”महंगाई के भयंकर दौर में, हर चीज. पर भारी जीएसटी चुका कर गुज.ारा करने वाले मध्यम वर्ग को सोचना चाहिए कि क्या आपकी आमदनी बड़े कॉरपोरेट या व्यापारियों से ज़्यादा है? क्या आपको सरकारी सुविधाओं का कोई विशेष लाभ मिल रहा है? नहीं ना!” राहुल गांधी ने कहा, ”फिर आपसे (मध्यम वर्ग) ये अंधाधुंध कर वसूली क्यों की जा रही है?”

उन्होंने कहा, ”जब आपको डरा कर, अपनी मनमानी थोप कर आपकी जेब काटी जाए, यही है ‘टैक्स टेररिज्म’ का चक्रव्यूह.” राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी अपने ‘मित्रों’ की संपत्ति बचाने और बढ़ाने के लिए भारत के मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रहे हैं. इस आतंक और अन्याय के विरुद्ध मैं सभी मेहनतकश, ईमानदार भारतीय नागरिकों के साथ खड़ा हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu