चोरी के आरोप में एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य पर तेजस्वी ने कहा: बिहार में तालिबान राज

अररिया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अररिया जिले में चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य किये जाने पर मंगलवार को बिहार में तालिबान राज होने का आरोप लगाया. अररिया पुलिस ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “सोमवार को सोशल मीडिया पर अररिया जिले से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी. उसमें नजर आ रहा है कि एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोगों द्वारा रस्सी से बांधकर उसके गुप्तांग पर मिर्च जैसा कोई पदार्थ डाला जा रहा है.”

उसने कहा, ” तकनीकी शाखा द्वारा सत्यापन किये जाने पर यह वीडियो अररिया थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का पाया गया जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गयी और मोहम्मद सिफत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों का सत्यापन कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.” इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”बिहार में तालिबान राज…भाजपा/राजग बिहार में सत्ता में मौज से है इसलिए जातिवादी गोदी मीडिया मौन है. हम और हमारा दल दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और हिस्सेदारी की बात करते हैं इसलिए जातिवादियों को हमारे शासन में हमेशा जंगलराज नजर आता है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button