विज्ञापन / Advertisement Space

होटल में रुककर भीख मांगने वाले 22 लोगों को वापस राजस्थान भेजा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 08:27 PM (IST)
होटल में रुककर भीख मांगने वाले 22 लोगों को वापस राजस्थान भेजा गया

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर में होटल में रुककर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगने वाले 11 नाबालिग बच्चों समेत 22 लोगों को राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का समूह भीख मांगने इंदौर आया था और ये लोग एक होटल में ठहरे थे.

उन्होंने कहा, “इस समूह में 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं. ये लोग दिन भर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते और रात में होटल में आकर सो जाते.” अधिकारी ने बताया कि इस समूह के लोगों को समझा-बुझाकर राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटल, लॉज और अन्य आश्रय स्थलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों को कतई न ठहरने दें, वरना उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है इंदौर में प्रशासन ने भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगा रखा है.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu

नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।

Navabharat News App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।