मलयालम फिल्म निर्देशक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM
मलयालम फिल्म निर्देशक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में 31 वर्षीय व्यक्ति के यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उसने दावा किया कि निर्देशक से उसकी मुलाकात तब हुई थी जब वह ‘बावूत्तियूड नामाथिल’ की शूटिंग के दौरान 2012 में उनसे मिलने गया था.

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने पीड़ित का फोन नंबर लिया और दिसंबर 2012 में उसे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित होटल में बुलाया. इसके बाद निर्देशक ने कथित तौर पर पीड़ित को शराब पिलायी और उसका यौन उत्पीड़न किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पहले केरल के एक थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद मामला बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि यौन उत्पीड़न की कथित घटना यहां के एक पांच सितारा होटल में हुई थी…अब एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.” अधिकारी ने बताया, “घटना कथित तौर पर 2012 में हुई थी, लेकिन शिकायतकर्ता ने मलयालम फिल्म उद्योग में कई कलाकारों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के आरोपों के सामने आ जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई. उसने कहा कि इन मामलों के सामने आने के बाद उसे शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत मिली.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu