केरल : फिल्म संपादक निषाद यूसुफ एक फ्लैट में मृत मिले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Oct 2024 09:07 PM
केरल : फिल्म संपादक निषाद यूसुफ एक फ्लैट में मृत मिले
ऑडियो सुनें

कोच्चि. मशहूर फिल्म संपादक निशाद यूसुफ यहां एक फ्लैट में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पनमपिल्ली नगर के एक फ्लैट में, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे वह मृत मिले. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला संभवत: आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि, उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यूसुफ के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए 2022 में उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था. यूसुफ की बेहतरीन फिल्म में ‘थल्लूमाला’, ‘चावेर’, ‘उंदा’, ‘सऊदी वेल्लक्का’, ‘वन’, ‘ऑपरेशन जावा’, ‘बजूका’ और ‘कंगुवा’ शामिल हैं. उन्हें ‘थल्लूमाला’ में उनके संपादन कार्य के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ संपादक राज्य पुरस्कार’ मिला था. यूसुफ द्वारा संपादित फिल्में जो अभी रिलीज होनी है उनमें अभिनेता ममूटी अभिनीत ‘बजूका’ और सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu