नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 10:49 PM
नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड
ऑडियो सुनें

रायपुर. नई दिल्ली में 1 से 3 दिसंबर को आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के किसान चौतू राम यादव और नीलकंठ नाग को सम्मानित किया गया. इन दोनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के सहयोग से नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई.

चौतू राम यादव (बांगडोंगरी) ने धान की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, और केंचुआ खाद उत्पादन से आय के नए साधन विकसित किए. नीलकंठ नाग (बेलगांव) ने धान के साथ सब्जी उत्पादन, मछली और बतख पालन को अपनाकर आर्थिक मजबूती हासिल की. यह सम्मान किसानों की मेहनत और नवाचार का प्रतीक है तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नारायणपुर के इन किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu