‘बागबान’ से बेहद अलग है ‘वनवास’ की कहानी : उत्कर्ष शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 09:23 PM
‘बागबान’ से बेहद अलग है ‘वनवास’ की कहानी : उत्कर्ष शर्मा
ऑडियो सुनें

इंदौर. अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘बागबान’ (2003) की कहानी में किसी भी तरह की समानता से इनकार करते हुए अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने बुधवार को कहा कि दोनों फिल्में काफी अलग हैं. ‘वनवास’ के प्रचार के लिए इंदौर पहुंचे शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ”हमारी फिल्म (वनवास) न तो ‘बागबान’ का रीमेक है, न ही इसकी कहानी ‘बागबान’ से प्रेरित है.” हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में पारिवारिक ड्रामा की विधा पर आधारित हैं और इनकी कहानियां माता-पिता और उनकी संतानों की भावनाओं के ईद-गिर्द घूमती हैं.

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिनेमाघरों में कोई फिल्म महज बड़े बजट के बूते नहीं, बल्कि इस आधार पर चलती है कि उसकी कहानी और विषयवस्तु कितनी दमदार है. अनिल शर्मा निर्देशित ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्कत देगी. इसमें उत्कर्ष के साथ नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

उत्कर्ष (30) ने कहा, ”नाना पाटेकर वक्त के पाबंद और बेहद पेशेवर अभिनेता हैं. चूंकि, नाना नाटकों में अभिनय कर चुके हैं, इसलिए वह उम्मीद करते हैं कि उनका साथी कलाकार भी पूरी तैयारी के साथ सेट पर आए.” उन्होंने नाना को ‘टीम प्लेयर’ बताते हुए कहा, “नाना ने शूटिंग के दौरान अपने सामने मुझे कभी कनिष्ठ महसूस नहीं कराया. वह सेट पर उन्हीं लोगों पर गुस्सा करते हैं, जो अपना काम सही ढंग से नहीं करते.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu