‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ छोटा राजन को नाक के ऑपरेशन के लिए ले जाया गया एम्स

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 10 Jan 2025 03:37 PM
‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ छोटा राजन को नाक के ऑपरेशन के लिए ले जाया गया एम्स
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ छोटा राजन को ‘सर्जरी’ के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है। जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसे नाक संबंधी मामूली आॅपरेशन के लिए बृहस्पतिवार को एम्स ले जाया गया ।

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने सर्जरी कराने की सलाह दी थी और संभावना है कि आॅपरेशन के बाद उसे तिहाड़ जेल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसे डॉक्टरों की निगरानी में जेल अस्पताल में रखा जाएगा।
एहतियात के तौर पर अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital