नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Mar 2025 03:18 PM
नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत
ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरूआत में हुई हिंसा में घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इरफान अंसारी की इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अंसारी को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अंसारी सोमवार रात करीब 11 बजे घर से नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। यह इलाका हिंसा से प्रभावित था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital