रूस के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल में प्रतिनिधिमंडल भेजेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 08:46 PM
रूस के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल में प्रतिनिधिमंडल भेजेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ होने वाली प्रत्यक्ष शांति वार्ता के नए दौर की बैठक में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा. जेलेंस्की ने रविवार को ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. जेलेंस्की ने कहा, “हम अपनी आजादी, अपने देश और अपने लोगों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

कीव ने ड्रोन हमले में 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट किए: यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारी

यूक्रेन के एक सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को बताया कि कीव ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमले करके 40 से अधिक रूसी विमानों को नष्ट कर दिया है. अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ से कहा कि इस हमले को अंजाम देने में डेढ. साल से अधिक का समय लगा और इसकी निगरानी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्वयं की थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu